मंगलवार, 17 नवंबर 2015

ओपरी का असर-भूत प्रेत छाया




ओपरी का असर
हां जी मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरी दादी मेरे जामण पै पल्ली बिछाया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरी दादी मेरे भाई कै साग पै टिन्डी लाया करै
और मेरे सिर पर गोबर का तासला उठवाया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरे स्कूल की मास्टरनी स्वेट बुन घर ले जाया करै
और मेरे स्कूल का मास्टर मेरी छाती ओर लखाया करै
उस बख्त मरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरे गाम का पचास बरस का  टी.बी का तोड्या
एड्स का मरीज कती भून्डा रामेहर जाट का छोरा
20 हजार मै बंगलादेश तै 13 साल की बहु मोल ल्याया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरे गाम का रुलिया कुम्हार
बेटी के सामुहिक बालात्कार का मुकद्दमा
भरी पंचायत मै उल्टा उठाया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरे गाम का रामकरण राणा
अपनी नयी ब्याही बेटी की
99 प्रतिशत जली जिंदा लाश नै चिता पै तै
उठा कै ल्याया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद प्रदेश का लाट
तेजाब गेर कै जलाई ओड़ बेटियां का
फ्री इलाज की योजना बता कर अखबार मै छपवाया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी असर आया करै
जद मेरे देश की राजधानी दिल्ली मै
छ: उत्पाती एक बेटी का सामूहिक बलात्कार कर
उसकी आंतड़ी बाहर कर जाया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरे देश की महिला सांसद
बलात्कार की घटना पर चिंता जतावै और आंखे भर आवे
उस बख्त एक करोड़पति सांसद उसी सभा मै मुस्कुराया करै
और यो बेदर्द नजारा टेलिविजन पै आया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरे गाम की विधवा बीरमति बुआ
अपनी 16 साल की बेटी नै दहेज न दे सकण के कारण
55 साल के दहेज गैल बियाहा करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद वृद्ध आश्रम की कमला आंटी
आए शुक्रवार सूटकेस पैक कर विदेश गए बेटे बहु की आस मै
आश्रम के गेट पै बैठ जाया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरे जिसी कोए बेबे
कैरियर और पापुलरिटी के नाम पर
इस तन के कपड़े उतार बगाया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरी कोई बेबे 5 हजार मै बालक बेच कै
दो जोड़ी जींस और मोबाईल ल्याया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरे गाम की करसेनी मौसी की
आठ माह की गर्भवती छोरी का चिता पै जल्दै आणी पेट पाट जाया करै
और आठमासा दौहता पेट मै से उछल कै पंचातिया कै पैरा मै गिर जाया करै
अर मौसी उस नै उठा कै गाम मै ल्याया करै अर एकली दफनाया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरे जिसी कोई नार घर मै राखै क्लेश
करै हिंसा बोली मार
बिना दवाई बूटी राखै सास ससुर
भूखे लिबड़े फिरै बालक और खुद करकै सिंगार पंचायती बन जाए करै
उस बख्त मेरे मै आरोपी का असर आया करै
जद मेरे जिसी कोई नार
होज्या घणी उद्दण्ड बिस्वास करै लम्पर मानसां का
बना दे घर नै देह बाजार
मां बाप जीते जी मर जाया करै
और पति फांसी पै चढ जाया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरे जिसी कोई नार
करै इमोशनल अत्याचार
नाजायज मांग मनवाया करै,
कानूना की ठा कै तख्ती
सारे घरक्या नै धमकाया करै
झूठे करै उत्पीड़न के दहेज के मुकदमे
सारे कुणबे नै जेल दिखाया करै
बरसों जोड़या बुढीया नै घर
खन्ड-खन्ड कर जाया करै
उस बख्त मेरे मै ओपरी का असर आया करै
जद मेरे जिसी कोई नार
पाकै महेन्द्र सिंह जैसा जोड़ीदार
सुख दुख की कर ले सांझ
प्रेम प्यार तै करै कमाई
और राम का नाम ध्याया करै
उस बख्त सारी दुनिया तै ओपरी का असर जाया करै


सन्दर्भ
हरियाणा के कैथल गांव-गांव की यात्रा में बिताए कुछ वर्षों में कुछ घटनाएं ऐसी सामने आई कि मैं उन्हें अपनी स्मृतियों से कभी निकाल नहीं पाई। उन्हीं को अपने शब्दों में उतारा है।ओपरी का अर्थ भूतप्रेत अथवा किसी आत्मा की प्रभाव यह आज भी प्रचलित है। अक्सर महिलाओं को उनकी बौद्धिक क्षमता का उपयोग नहीं होता औऱ शारीरिक श्रम उसकी क्षमता के कहीं अधिक हो रहा होता है।जहां अपनी बात कहने का मतलब निल्लर्जता है वहां महिलाएं अपने विचारों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता और वे अजीब सी मन: स्थिति में होती है। उनका कुछ बदला-बदला सा मानसिक व्यवहार ओपरी का असर की तरह परिभाषित होता है। यहां तक यदि कोई महिला साहसिक काम करने की बात भी करें तो उसे कहते है कि इसके ऊपर तो ओपरी का असर है तभी ऐसा कर रही है जैसे महिलाओं में तो चिन्तन, प्रतिक्रिया और साहस जैसी कोई बात होती ही नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें