बुधवार, 23 मार्च 2016

लॉयलटी टेस्ट




मंत्री  जी  का  दफ्तर

साहिब मोहतरिमा  ---------  आई  हैं
इनके   आका का  सूरज डूब  गया  है
इन्हें  आपकी सियासती  सरपरस्ती की दरकार है
ओह अच्छा  ,लॉयलटी शिफ्टिंग
कल सांझ ले आईएगा  एक  लॉयलटी टेस्ट तो बनता है
जी जी  सर  समझ  गया
ही  ही  ही- जल्दी  समझ  गए - उसे  भी  समझा  देना  -वर्ना  किसके  पास  समय  है
जी जी -पूछ  लिया
ठीक  है  कल मैं  खुद  उन्हें  पिक  कर  लूँगा  और  ड्राप  भी  कर  दूंगा
और  वह  मंत्री  बन  गयी पार्टी  की  अगली  लिस्ट में

सुनीता  धारीवाल 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें