शनिवार, 28 मई 2016

महिला नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम -श्रंखला कड़ी एक -भारत देश का राजनैतिक मानचित्र व् प्रसाशनिक मानचित्र -देश क्या है ?

जानिये
भारत  देश  का  राजनैतिक   मानचित्र
Political Map of India

यह भारत  का राजनैतिक  मान चित्र है जिसे हम भारत भूमि के नाम से पहचानते  हैं -इस भूभाग  पर भारत  की जनता  द्वारा चुने हुए  लोगों  की सरकार  है जो इस देश का शासन संभालती  है ,इस देश में  29 राज्य व् 7केंद्र  शासित प्रदेश हैं

  देश क्या है ?
 देश होने के मुख्य तत्व हैं -धरती  का  भाग  हो  और उसमे रहने वाले लोग हो  और उस भू भाग की सीमायें हो और वहां पर रहने वाले लोग अपने फैसले खुद लेते हों .अपनी सीमा की सुरक्षा खुद करते हों अपना प्रसाशन व् शासन खुद  करते  हों .और लोग सांस्कृतिक  रूप से अपने को एक दुसरे से जुड़े हो  कर  संयुक्त  रूप  से ही  अपना  नियन्त्र करने में  और आगे  बढ़ने में  विश्वाश करते  हों .  वही देश होता है   ,असल में अगर किसी भू भाग  पर  कोई भी  न रहता  हो  उसे देश नहीं  कहा  जा  सकता .इसलिए  वास्तव में देश में लोगों का होना महत्वपूर्ण  अवयव है -किसी भी एक अवयव  के कम होने से उसे देश नहीं कहा जाएगा -लोगो का समूह हो और उसके पास अपनी कोई जमीन न हो तो उसे भी देश नहीं कहा जाता -अगर ये दोनों हो लोग भी हो और धरती भी और उनके पास स्वयं की सत्ता न हो यानि वह प्रभु सत्ता संपन्न  न हो तो भी देश नहीं कहलाया जायेगा -जैसे कि आप  जानेंगी  कि बहुत से भूभाग के लोगों पर अन्य देशों का नियंत्रण रहा वह उसी देश की कालोनी कहलाई पर जब उन्होंने अपनी स्वयं की सत्ता पायी यानि आज़ादी ली तभी वह स्वतंत्र देश के रूप में  पहचाना गया ,हर भूभाग के लोग अपनी संस्कृति अनुसार अपना एक संयुक्त  रास्त्र नाम रखते है और अपनी पहचान के रूप में उसे परिभाषित करते हैं



भारतीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था में दो सदन हैं लोक सभा एवं राज्य सभा -लोकसभा के सदस्य सीधे जनता के बीच से चुन कर आते है  व् राज्य सभा में मनोनीत सदस्य होते हैं -आईये पहले लोक सभा क्षेत्रो को जानते हैं
सारे भारत को जनसँख्या व् भूमि आधार पर 545 लोकसभा क्षेत्रो  में  बांटा गया है  जिसमे 543 सदस्य चुन कर आते हैं और दो  सीटो पर संसद में एंग्लो इंडियन  कम्युनिटी को जगह देने का प्रावधान है यदि   भारत के राष्ट्रपति चाहे और ऐसी जरुरत महसूस करे तो इस कम्युनिटी के दो सदस्यों को रास्त्रपति द्वारा  मनोनीत किया जा सकता हैं  , सभी क्षेत्रो से सदस्यों  की भागीदारी सुनिश्चित करने  के  लिए केंद्र शासित प्रदेशो से 20 सीटों पर सदस्य चुन कर आते हैं  -इस मानचित्र में आप देख सकते हैं की देश के हर कोने के लोगो को अपना लोकसभा प्रतिनिधि चुनने की व्यवस्था सुनिश्चचित की गयी है









अधिक जानकारी के लिए आप लोक सभा की अधिकारिक वेब साईट पर जा सकती है यहाँ लिंक है -http://164.100.47.192/loksabha/Parliament.aspx

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें