बुधवार, 12 फ़रवरी 2020

हम भारत की नारी है
हम दुर्गा शेर सवारी है 
हम शक्ति हम सरस्वती 
हम सारे जग से न्यारी है  
हम पार्वती बन लास्य रमी
हम पुरस्कार अधिकारी है 
हम सेना में  रणचंडी है 
हम हर दुश्मन पे भारी है 
हम ताकत है हम जननी है 
हम से ये सृस्टि सारी है 
हम ऊंचे आकाश में भ्रमण करें 
हम मंगलयान  सवारी है 
हम देवी पीड़ा हरणी है 
हम हाथ तिरंगा धरणी है 
हम ताकत है हिंदुस्तान की 
हर हर महादेव ललकारी है 
हम भारत की सबला नारी है 
हम शक्ति रूप विस्तारी है
(हम काली मां रौद्र रूप धरती )
हम रौद्र रूप काली माई 
हम  पापियों की संहारी है 
हम वंदन करें भारत माँ का 
यह जन्मभूमि हमारी है 
हम भारत की नारी है
 हम भारत की नारी है 
सुनीता धरिवाल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें