रविवार, 2 फ़रवरी 2020

हाथों हाथ पढ़ ही डालिेये  ये पोस्ट पोस्ट 

कोई हाथ मल रहा है 
कोई हाथ दिखा रहा है 
कोई हाथ कटवा रहा है 
कोई हाथ  जोड़ रहा है 
कोई हाथ तोड़ रहा है 
कोई हाथ हिला रहा है 
कोई हाथ मिला रहा है 
कोई हाथ मांग रहा है 
कोई हाथ  मांज रहा है 
 कोई हाथ  मार रहा है 
कोई हाथ सेंक रहा है 
कोई हाथ फेर रहा है 
कोई हाथ पकड़ रहा हैं 
कोई हाथ हटा रहा है 
कोई हाथ जला रहा है 
कोई  किसी का  हाथ देख  रहा है
किसी के हाथ कुछ लग नहीं रहा 
किसी के हाथ बहुत कुछ लग गया 
किसी के  हाथ में कुछ नहीं रहा 
किसी के हाथ में बहुत कुछ आ गया 
किसी के हाथ में रेखा नहीं नहीं 
किसी के हाथ छिल गए 
कोई बस हाथ की खा रहा है 
आप भी जोड़ दीजिए बाकी -----
मुझे पता है आपके हाथ कहाँ निचले रहने वाले है आप भी  हाथ आजमाओगे ज़रूर 

देखा कितनी  तरह से हिंदी भाषा में हाथ शब्द का उपयोग  करते है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें